फरीदाबाद, जनवरी 26 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में इस बार पर्यटकों को स्वाद का अनोखा सफर करने का मौका मिलेगा। थीम राज्य मेघालय के पारंपरिक व्यंजन फूड कोर्ट में खास आकर्षण बनेंगे। मेले में मछली को सुखाकर बनाई जाने वाली तुंगताप चटनी, जादोह वेज और दोखलीह सहित कई तरह के वेज और नॉनवेज व्यंजनों का स्वाद चखने का मौका मिलेगा। मेघालय सरकार द्वारा लगाए गए विशेष फूड स्टॉल पर पर्यटक वहां के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। फूड कोर्ट में मेघालय के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के प्रसिद्ध और पारंपरिक व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे। यूपी की चाट, कचौड़ी, लिट्टी-चोखा और मिठाइयों से लेकर हरियाणा के देसी घी से बने व्यंजन, पंजाब के मक्के की रोटी-सरसों का साग और तंदूरी आइटम, वहीं राजस्थान के दाल-बाटी-चूरमा जैसी खास चीजें...