फरीदाबाद, फरवरी 8 -- फरीदाबाद। मेले में हुए दर्दनाक हादसे में इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद ने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। झूले के दुर्घटनाग्रस्त होने के दौरान उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसी बीच झूले का एक बड़ा हिस्सा उनके ऊपर आकर गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी शहादत ने पूरे पुलिस विभाग और मेले में मौजूद लोगों को गमगीन कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय मेले में काफी भीड़ थी। झूले में तकनीकी खराबी आने के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को संभालने और लोगों को सुरक्षित दूरी पर ले जाने के लिए इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को हटाने और घायलों की मदद करने में अहम भूमिका निभाई। इसी दौरान अचानक झूले का भारी हिस्सा ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.