फरीदाबाद, फरवरी 9 -- फरीदाबाद। अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक और गंभीर लापरवाही सामने आई है। मेले परिसर में आग से बचाव के लिए लगाए गए कई फायर सिलेंडरों की वैधता अवधि समाप्त हो चुकी है, बावजूद इसके उन्हें बदला नहीं गया। लाखों दर्शकों और दुकानदारों की सुरक्षा खतरे में है। मेले में 1200 से अधिक स्टॉल लगी है। वहीं मेले के विभिन्न पंडालों, फूड जोन और सांस्कृतिक मंचों के आसपास रखे गए अग्निशमन सिलेंडरों लगाए गए है। लेकिन इन पर लगी तारीखें कई माह पहले ही खत्म हो चुकी हैं। कुछ सिलेंडरों पर तो सर्विसिंग की मुहर तक नहीं लगी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार एक्सपायरी सिलेंडर आपात स्थिति में काम नहीं करते, जिससे आग लगने की स्थिति में नुकसान कई गुना बढ़ सकता है। स्टॉल संचालकों ने बताया कि वे प्रशासन से लगातार सुरक्षा इंतजामों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.