फरीदाबाद, फरवरी 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सूरजकुंड मेले में शनिवार को हुए झूले हादसे में जांच के लिए एडीसी सतवीर मान के नेतृत्व में एक जांच टीम तैयार की गई है। इसके अलावा एसआईटी का गठन किया है। यह टीम झूलों का फिटनेस सर्टिफिकेट जारी करने वाले अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है। टीम अधिकारियों से सर्टिफिकेट जारी करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेगी। इसके अलावा टेंडर जारी करने वाली टीम को भी तलब किया जा सकता है। बता दें कि शनिवार शाम 6:15 बजे सूरजकुंड मेले के मनोरंजन पार्क का सुनामी नाम का झूला अचानक टूट गया था। इसमें इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पर्यटकों को बचाने के दौरान शहीद हो गए थे। वहीं 12 लोग घायल हो गए थे। अब तक सात लोगों को छुट्टी दी जा चुकी है और छह लोगों को चार्मवुड विलेज स्थित सुप्रीम अस्पताल में उपचार चल रहा है। मु...