हजारीबाग, अप्रैल 5 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल सूरजकुंड धाम में शुक्रवार को वीर चौहरमल जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बरकट्ठा, चलकुशा, बरही व इचाक से पासवान समाज के लोग शामिल हुए। वहीं पासवान कल्याण समिति के अध्यक्ष दीपक पासवान ने कहा कि हम सभी को अपने-अपने बच्चों को उचित शिक्षा देना है। शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। सभी लोग शिक्षित होंगे तब भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। समाज में फैली कुरीतियों को त्यागना है। अंधविश्वास के फेर में नहीं रहना है। दुनिया विज्ञान से चलता है। सबको आपस में मिलकर रहना है। मौके पर उपाध्यक्ष बिनोद पासवान, सचिव मुनीलाल पासवान, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पासवान, पूर्व मुखिया मुंशी पासवान, हीरालाल पासवान समेत सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.