फरीदाबाद, फरवरी 8 -- हरियाणा में फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में हुई झूला गिरने की घटना को लेकर पुलिस ने झूले के ऑपरेटर और उसके स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शनिवार को हुए इस हादसे में लोगों को बचाते हुए एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई थी, वहीं 11 अन्य लोग घायल हो गए थे। यह हादसा उस वक्त हुआ था, जब विशाल 'सुनामी' झूला हवा में टूट गया था और गिर गया था। पुलिस ने बताया कि FIR में मुख्य आरोपी की पहचान मोहम्मद शाकिर के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के हिमाचल फन केयर का मालिक है, और टूटे हुए विशाल झूले को चलाता था।आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज इस हादसे को लेकर फरीदाबाद पुलिस स्टेशन में रविवार को एक मामला दर्ज किया गया। यह FIR शनिवार को हादसे के वक्त दुर्घटनास्थल पर मौजूद एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर की शिकायत के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.