पटना, दिसम्बर 1 -- राज्य सरकार प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के बेड़े में सीएनजी बसों की संख्या बढ़ाने जा रही है। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में निगम अपने स्तर पर 646 और पब्लिक प्राइवेट मोड (पीपीपी) मॉडल के तहत 194 बसों का संचालन कर रहा है। यानी कुल 840 बसें राज्यभर में सेवारत हैं। इनमें 266 सीएनजी और 25 इलेक्ट्रिक बसें पहले से ही मौजूद हैं। 593 डीजल बसें भी आधुनिक तकनीक से लैस हैं। मंत्री ने जरूरत के अनुसार पर्यावरण अनुकूल बसों की संख्या में इजाफा करने को कहा है। इसके लिए नई बसें खरीदने को लेकर भी विभागीय स्तर पर मंथन शुरू कर दिया गया है। समीक्षा के बाद तय किया जाएगा कि कितनी संख्या में न...