भदोही, दिसम्बर 10 -- भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस गुम हुए मोबाइलों को बरामद करने में सूबे में पांचवां एवं जोन में पहला स्थान प्राप्त किया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि जिले की पुलिस सीईआईआर पोर्टल से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण को लेकर कठिन परिश्रम कर रही है। कंप्यूटर ऑपरेटरों को पोर्टल के प्रभावी उपयोग से मोबाइलों की बरामदगी को लगाया गया है। पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी डिटेल्स, जैसे सिम नंबर और लोकेशन का गहन विश्लेषण कर त्वरित कार्यवाई की जाती है। नवंबर माह की प्रदेशस्तरीय रैकिंग में जिले की पुलिस को पांचवां जबकि जोन स्तर पर एक बार फिर प्रथम स्थान मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...