मेरठ, दिसम्बर 9 -- त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव को लेकर अब मतदाताओं का आधार से मिलान हो रहा है। अब तक मेरठ, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर समेत प्रदेश के 75 जिलों में 38 लाख 20 हजार से अधिक मतदाताओं का आधार नंबर के अनुसार मिलान नहीं हो पाया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने जांच का निर्देश दिया है। आयोग के निर्देश पर जिले से ऐसे मतदाताओं के सत्यापन की कार्रवाई शुरू कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों के अगले वर्ष होने वाले चुनाव को लेकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का अभियान चला रखा है। इसके तहत ही पंचायतों के मतदाताओं के सत्यापन की कार्रवाई चल रही है। आयोग के स्तर पर आधार के अंतिम चार अंकों के आधार पर मतदाताओं के मिलान की प्रक्रिया प्रारंभ कराई गई, जिसमें हाथरस को छोड़ अन्य सभी जिलों में कुल 38 लाख 20 हजार 754 मतदाताओं का मिलान नहीं ह...