चाईबासा, जून 15 -- चाईबासा, संवाददाता। बेनीसागर भाया बालंडिया- मझगांव पथ का राईडिंग क्वालिटी में लगभग 44.49 किमी पथ का सुधार कार्य किया जाएगा। शनिवार को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार(निबंधन रहित) तथा परिवहन विभाग के मंत्री दीपक बिरुवा एवं सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने संयुक्त रूप से योजना का भूमिपूजन किया। हाटगम्हरिया में आयोजित भूमिपूजन कार्य के बाद उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक बिरुवा ने कहा राज्य बने 25 साल होने को हैं, लेकिन राज्य की जनता को पहली बार अहसास हो रहा है कि सत्ता में बैठी सरकार जनता की हित में कार्य कर रही हैं। मंत्री ने हेमंत सोरेन सरकार की उपलब्धियों की सूची गिनाते हुए कहा राज्य में ग्रामीण सड़कों का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इसके अलावा एनएच सड़कों में भी सुधार कराया जा रहा है। मंत्री ने बिजली वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.