मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 10 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सूबे में अपराधियों के अवैध हथियारों के इस्तेमाल की प्रवृति बदल रही है। आपराधिक घटनाओं में पहले कट्टा, रिवाल्वर व पिस्टल सहित अन्य अवैध हथियारों का इस्तेमाल होता था। इसकी जगह वे अब अवैध विदेशी पिस्टल से लेकर एके-47 तक का इस्तेमाल करने लगे हैं। दो वर्ष पहले सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अपराधियों के हथियारों व कारतूस के इस्तेमाल के बिंदुओं पर पटना स्थित चाणक्य केंद्रीय विधि विवि ने अध्ययन भी किया था। गृह विभाग ने सूबे में आपराधिक घटनाओं में प्रयुक्त किए जाने वाले अवैध हथियारों और कारतूस की प्रकृति को लेकर पुलिस अधिकारियों व अभियोजन पदाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। लोक अभियोजक अजय कुमार ने बताया कि आपराधिक घटनाओं की गंभीरता उसमें इस्तेमाल अवैध हथियारों से भी आंकी जाती है। इसके बाद ही स...