जहानाबाद, फरवरी 9 -- अरवल, निज संवाददाता। महावीरगंज गांव निवासी संजय कुमार पंडित की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना पर पहुंचे भाकपा माले के नेता और अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा कि सूबे में अपराधी बेलगाम हो गए है। अपराधियों को प्रशासन का डर नहीं रहा। जिसके कारण अब दिनदहाड़े घटना को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा- जदयू की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के बावजूद अपराधी बेलगाम हो गए हैं। अपराधी बेखौफ हत्या दिन दहाड़े करके थाना के बगल से निकल जा रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि डेढ़ माह पहले सूबेदार बीघा की आंगनवाड़ी सहायिका की हत्या हुई लेकिन अभी तक हत्यारों का उद्वेदन नहीं हो पाना पुलिस प्रशासन की सफलता का इससे पुख्ता उदाहरण और क्या हो सकता है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.