जमशेदपुर, जनवरी 8 -- पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन विद्यालयों को पीएमश्री मेंटोरिंग हब बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य के सभी 24 जिलों में तीन-तीन विद्यालयों का चयन कर कुल 72 पीएमश्री मेंटोरिंग हब विकसित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिले में ऐसे तीन विद्यालय चुने जाएंगे, जहां उच्च गुणवत्ता की शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि पीएमश्री योजना का उद्देश्य केवल स्कूलों का भौतिक उन्नयन नहीं, बल्कि ऐसे मॉडल स्कूल तैयार करना है, जहां विद्यार्थियों को उत्कृष्ट, समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इसी सोच के तहत पीएमश्री आदर्श विद्यालय पहल शुरू की जा रही है, ताकि ये स्कूल पूरे राज्य के लिए शैक्षणिक मानक बन सकें। विभाग द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक और जिला शिक्षा अधिकारी को भ...