रांची, जनवरी 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के 600 वित्तरहित इंटर कॉलेज, उच्च विद्यालय, संस्कृत विद्यालयों और मदरसा में चार स्तरीय जांच के विरोध में शुक्रवार को शैक्षणिक हड़ताल रही। इस दौरान संस्थानों के मुख्य द्वार पर ताला लटका रहा और शिक्षक व कर्मचारी गेट पर नारेबाजी करते रहे। हड़ताल के कारण राज्यभर के चार लाख से अधिक बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हुआ और इसमें लगभग 7,000 से अधिक शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षकों का आरोप है कि चार स्तरों पर जांच की कार्रवाई केवल अवैध वसूली के उद्देश्य से की जा रही है। पूर्व में एक स्तर पर जांच के बाद अनुदान की राशि संस्थानों को भेज दी जाती थी, लेकिन इस वर्ष अनुदान के लिए चार चरणों में जांच प्रक्रिया अपनाई जा रही है। वित्तरहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने कहा कि पूर्व की व्यवस्था में जहां ...