लखनऊ, दिसम्बर 29 -- कड़ाके की सर्दी, बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है, जिससे 'शीत दिवस' जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बहराइच में दिन का पारा 12.8 डिग्री से ऊपर नहीं बढ़ा। सूबे के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। वहीं, मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। कुल मिलाकर 57 जिलों व आसपास के क्षेत्रों को कोहरे के घेरे में रखा गया है। प्रदेश में दिन के समय सबसे ज्यादा ठिठुरन बहराइच में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान गिरकर मात्र 12.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। यह प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, अगर रात की ठंड की बात करें तो बाराबंकी और फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 8.0 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.