समस्तीपुर, फरवरी 15 -- रोसड़ा। प्रखंड के आदर्श पंचायत मोतीपुर में बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय एक्सपोज़र विजिट में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 50 पंचायतों के मुखियाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य पंचायत स्तर पर लागू सफल योजनाओं और नवाचारों को समझना तथा उन्हें अन्य क्षेत्रों में लागू करने की प्रेरणा देना था। दौरे के दौरान प्रतिनिधियों ने मोतीपुर पंचायत में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसमें गोबर गैस प्लांट के माध्यम से अपशिष्ट प्रबंधन व ऊर्जा आत्मनिर्भरता, मॉडल ग्रामीण हाट से स्थानीय अर्थव्यवस्था सशक्तीकरण, अमृत सरोवर के जरिए जल संरक्षण और सौंदर्यकरण, तथा पंचायत भवन स्थित डिजिटल सेवा केंद्र की पारदर्शी व हाईटेक सेवा व्यवस्था को जाना। विजिट में अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.