पटना, दिसम्बर 8 -- स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा है कि जब तक विश्व में कहीं भी पोलियो का संक्रमण जारी है, देश में भी पोलियो वायरस के फिर से आने का खतरा बना रहेगा। इस खतरे से बचाव के लिए राज्य के 31 जिलों (बांका, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, रोहतास, शेखपुरा एवं शिवहर को छोड़कर) में 14 से 18 दिसंबर तक पल्स पोलियो अनुराष्ट्रीय टीकाकरण अभियान मनेगा। मंत्री ने कहा कि इसके तहत शून्य से 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान मुख्य ट्रांजिट स्थलों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं चौक चौराहों से गुजरने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए प्रतिरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्य के लिए ट्रांजिट स्थलों पर प्रशिक्षित टीका कर्मियों को लगाया जाएगा। पड़ोसी देशों पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान में 2025 तक पोलियो वायरस के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.