पटना, जनवरी 16 -- राजस्व एवं भूमि सुधार और कृषि विभाग की ओर से चलाए जा रहे किसान रजिस्ट्री (एग्री स्टैक) महाअभियान में अब तक लगभग 13 लाख किसानों की किसान रजिस्ट्री (फॉर्मर रजिस्ट्री) पूरी कर ली गई है। जबकि पीएम किसान से जुड़े 20 लाख से अधिक किसानों का पंजीकरण दर्ज किया जा चुका है। उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि एग्री स्टैक महाअभियान के अंतर्गत किसान रजिस्ट्री की यह प्रगति मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार की डिजिटल कृषि व्यवस्था की दिशा में एक मजबूत कदम है। यूनिक किसान आईडी के माध्यम से किसानों को पीएम किसान सहित सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिलेगा। हमारा लक्ष्य है कि अभियान की तय अवधि में प्रत्येक पात्र किसान को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए। अपना राज्य इस क्षेत्र में शत-प्रतिशत लक्ष्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.