पटना, जुलाई 8 -- राज्य के 11 जिलों में 13 सड़कों का निर्माण होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 668 करोड़ से 110 किलोमीटर सड़कों के निर्माण की मंजूरी दी गई। इन सड़कों के बनने से न केवल यातायात व्यवस्था सुधरेगी, बल्कि कृषि, बाजार और सामाजिक जीवन को भी सीधा लाभ मिलेगा। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि समस्तीपुर में मोहिउद्दीननगर (बलुआही) से चकला तक 6.80 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण होगा। इस मद में 3236.52 लाख खर्च होंगे। मधेपुरा प्रमंडल में चांदनी चौक (एनएच-107) से पस्तपार (एनएच-106) तक 10.813 किमी सड़क बनेगी। इस मद में Rs.3769.46 लाख खर्च होंगे। बेतिया प्रमंडल में बगहा से होकर गोइटी, मंझरिया, कथुलिया बाजार, विजयनगर और सेमरा बाजार होते हुए सेमरा तक 14 किमी लंबी सड़क और पुल का निर्माण Rs.6450...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.