मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- मुजफ्फरपुर। मृत्युंजय सूबे के सभी शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर चमकी बुखार वाले मरीजों की एईएस की जांच होगी। स्वास्थ्य विभाग राज्य के 405 शहरी सेंटर पर इलेक्ट्रोलाइट और शुगर जांच की सुविधा शुरू करने जा रहा है। विभाग का कहना है कि इन जांचों के शुरू हो जाने से मरीजों को काफी फायदा होगा। मुजफ्फरपुर के छह शहरी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर भी मरीजों को इसकी सुविधा मिलेगी। विभाग का कहना है कि अगर किसी बच्चे को चमकी का लक्षण आता है तो वेलनेस सेंटर पर ही उसकी जांच होने के साथ इलाज भी शुरू हो जाएगा। वहीं, अपर क्षेत्रीय निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अजय कुमार का कहना है कि शहरी वेलनेस सेंटर पर इन सुविधाओं के शुरू होने से एईएस सहित अन्य बीमारियों की जल्द जांच व इलाज में मदद मिलेगी। सेंटरों पर जांच के लिए आएंगे उपकरण : हेल्थ एंड वेलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.