बिहारशरीफ, मार्च 9 -- सूबे के शिक्षक लेंगे खगोल व ग्रह विज्ञान की ट्रेनिंग नालंदा के 2 समेत सूबे 50 शिक्षक होंगे ट्रेंड बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। सूबे के शिक्षकों को खगोल विज्ञान और ग्रह विज्ञान की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए नालंदा के दो समेत सूबे के 50 शिक्षकों का चयन किया गया है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सज्जन राजशेखर ने बताया कि यह ट्रेनिंग 10 से 12 मार्च को श्रीकृष्ण विज्ञान केन्द्र में दी जानी है। औरंगाबाद, बेगूसराय, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, गया, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पटना, समस्तीपुर, सीवान, सुपौल व पश्चिमी चंपारण के दो-दो, तो शेष अन्य जिलों के एक-एक शिक्षकों का चयन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.