बिहारशरीफ, मई 13 -- सूबे के लोगों को चाहिए सस्ता इलाज फोटो: जगदीश: सिलाव में लोगों से चर्चा करते पद्मश्री डॉ. जगदीश प्रसाद। सिलाव, निज संवाददाता। देश के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ. जगदीश प्रसाद राजगीर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। सिलाव में मंगलवार को बुद्धिजीवियों और आम लोगों से मुलाकात कर उन्होंने राजनीति में आने का ऐलान किया। कहा उनका लक्ष्य बिहार में सस्ती चिकित्सा, रोजगार और भ्रष्टाचार मुक्त विकास सुनिश्चित करना है। उन्होंने हर प्रखंड में 10 हजार युवाओं को रोजगार देने और हृदय रोग जाँच की सुविधा हर अस्पताल में शुरू करने का वादा किया। स्थानीय रमेश कुमार ने कहा कि डॉ. जगदीश का अनुभव बिहार को नई दिशा देगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...