भागलपुर, दिसम्बर 8 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जेलों के बंदियों को जल संचयन को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसके तहत जेल में बंद कैदी अब जल संचयन योजना के प्रमुख वाहक भी बनेंगे। सूबे की सभी जेल के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। जिसका उद्देश्य बंदियों को सकारात्मक कार्यों से जोड़ना और प्रदेश में गिरते भूजल स्तर की समस्या से निपटने में उनका योगदान सुनिश्चित करना है। बंदियों को जल का महत्व बताने के साथ ही उन्हें इसके सदुपयोग के बारे में बताया जाएगा, ताकि जेल से निकलने के बाद वह जल की बर्बादी नहीं करें। साथ ही जल संचयन का गूढ़ सभी को बताएं। जेल परिसर से ही होगी शुरुआत बंदियों को जल संचयन की जानकारी और प्रशिक्षण देने के बाद इसकी शुरुआत उसी जेल परिसर से की जाएगी जहां वे बंद हैं। सभी जेलों को आदर्श जल संचयन केंद्र बनाने का लक्ष्य रखा गया...