हापुड़, जनवरी 21 -- हापुड़। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को हापुड़ का दौरा करेंगे। वह जनपद की दो जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद भाजपा के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। अंत में जिला मुख्यालय में अधिकारियों के साथ जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। वहीं डिप्टी सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी दिनभर तैयारियों में व्यस्त रहे। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक बुधवार को पहले जनपद बागपत का दौरा करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे हापुड़ पहुंचेगे। वह सबसे पहले अकडौली में निर्माणधीन जिला जेल का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मेरठ रोड स्थित होम्योपैथिक चिकित्सालय का निरीक्षण कर...