पटना, मार्च 8 -- बिजली का क्षेत्र महिलाओं के लिए मुश्किल क्षेत्र माना जाता रहा है। अमूमन महिलाएं इस क्षेत्र में आने से गुरेज करती रही हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से महिलाएं इस क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाने में सफल रही हैं। वे सिर्फ दफ्तरों में ही बैठकर काम नहीं कर रही हैं, बल्कि फील्ड में भी अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। राज्य के चार ग्रिडों का संचालन महिलाएं कर रही हैं। बिलिंग काउंटर से लेकर बिजली कंपनी के अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को भी महिलाएं बखूबी अंजाम दे रही हैं। ऊर्जा और योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला सशक्तीकरण के संकल्प का ही परिणाम है कि आज राज्य में विकास पताका महिलाओं के हाथ में है। हर क्षेत्र में वे बुलंद मुकाम हासिल कर रही हैं। पूरे आत्मविश्वास से खुद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.