भदोही, दिसम्बर 8 -- भदोही, संवाददाता। सूबे के ऊर्जा एवं जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा नौ दिसंबर को कालीन नगरी में रहेंगे। प्रोटोकाल अधिकारी ने बताया कि वाराणसी से कार द्वारा प्रभारी मंत्री जिले में आएंगे। वह मंगलवार को पौने पांच बजे शाम को प्रशासनिक समन्वयक समिति की बैठक लेंगे। इस दौरान ओटीएस को लेकर भी चर्चा होगी। उसके बाद वह स्टाफ कार द्वारा प्रयागराज के रास्ते लखनऊ रवाना होंगे। उधर, प्रभारी मंत्री के आगमन की सूचना के बाद बिजली, नगरीय विभाग के अफसरों ने सोमवार को जमकर ठंड में पसीना बहाने का काम किया। ताकि बैठक में कागजातों को ओके किया जा सके। सत्तासीन दल के नेता भी मंत्री से अपनी बातें कहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...