घाटशिला, सितम्बर 11 -- पोटका, संवाददाता। भाजपा झारखंड प्रदेश कमेटी की ओर से आदिवासी नेता सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर व नगड़ी में रिम्स टू के बहाने आदिवासी रैयती जमीन छीनने की साजिश का आरोप लगाकर भाजपाइयों ने पोटका प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को आक्रोश प्रदर्शन रैली निकाली। आक्रोश प्रदर्शन रैली का नेतृत्व मीरा मुंडा कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने वर्तमान राज्य सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि राज्य में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कोई भी विभाग भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। सरकार के इशारे पर बच्चों को शिक्षा दे रहे सूर्या हांसदा को फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया। एम्स टू के बहाने कृषकों के विरोध के बावजूद नगड़ी में कृषि भूमि को जबरन कब्जा करने का प्रयास सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों पर सरकार द्वारा ध्यान नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.