गिरडीह, फरवरी 1 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार थाना क्षेत्र के सिंगारडीह निवासी भारतीय सेना के सूबेदार मेजर अनिल पांडेय की हालिया सड़क दुर्घटना में हुई मौत को लेकर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष धनंजय सिंह शनिवार को मृतक के आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सूबेदार मेजर अनिल पांडेय की असामयिक मौत से पूरे क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने इस दुखद घड़ी को अत्यंत पीड़ादायक बताया। इसके बाद धनंजय सिंह घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र अंतर्गत उन खेतों में पहुंचे, जहां सरस्वती पूजा के दिन दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में मुखिया गौतम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण...