प्रयागराज, फरवरी 13 -- रेलवे ने हावड़ा से राजस्थान के जयपुर स्थित खातीपुरा रेलवे स्टेशन के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है। गाड़ी संख्या 03007 हावड़ा से 25 फरवरी और 11 मार्च की रात 11:55 बजे चलेगी। अगले दिन यह ट्रेन शाम 5:40 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में खातीपुरा से ट्रेन नंबर 03008 का संचालन 27 फरवरी और 13 मार्च की शाम पांच बजे होगा। शनिवार सुबह नौ बजे यह ट्रेन सूबेदारगंज आएगी। 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के दस, एसी थ्री के चार, सामान्य श्रेणी के छह कोच रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...