प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। रेलवे लाइन पार करते समय होने वाले हादसों पर लगाम लगाने के लिए सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन और चार के बीच लोहे की मजबूत रेलिंग लगा दी गई है। इसका उद्देश्य यात्रियों को पटरियों पर उतरकर लाइन क्रॉस करने से रोकना है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह कदम यात्रियों की जान बचाने के लिए उठाया गया है। प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर जहां जम्मू मेल का ठहराव होता है, वहीं प्लेटफॉर्म संख्या चार पर मेमू ट्रेनों का संचालन रहता है। दोनों प्लेटफॉर्म के बीच पहले लोग शॉर्टकट के चक्कर में पटरियां पार करते थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। नई रेलिंग के बाद अब सीधे ट्रैक पार करना संभव नहीं होगा। रेलवे का यह फैसला हाल ही में मिर्जापुर के चुनार में हुए दर्दनाक हादसे के बाद और सख्त हुआ है, ज...