सीतापुर, जनवरी 3 -- बिसवां संवाददाता। शैखुल औलिया हजरत गुलजार शाह रह. अलैह के मेले में आतिशबाजी मुकाबला सम्पन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी तथा विशिष्ट अतिथि एसडीएम शिखा शुक्ला मौजूद रही। राज्यमंत्री ने बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन व चैन की दुआ मांगी। अध्यक्ष मसर्रत अली, कार्यवाहक अध्यक्ष महबूब अली व सेक्रेटरी सय्यद हुसैन कादरी ने उन्हें पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। रेहान कादरी ने मुख्यातिथि को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। आतिशबाजी मुकाबले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पुत्तन महमूदाबाद तथा दूसरे स्थान पर रहे आजम बाराबंकी एवं तीसरे स्थान पर रहे गुलाम वारिस जैदपुर को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बाबा हजरत गुलजार शाह मानवत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.