रामपुर, फरवरी 8 -- बिलासपुर। नगर में हजरत बाबा बदरुद्दीन की दरगाह पर बाहर से आई कव्वालों की टीम ने सूफ़ी कलामों से समां बांध दिया। अकीदतमंदों ने रात भर कव्वाली का लुत्फ उठाया तथा चादरपोशी का सिलसिला भी चलता रहा। नगर के मुहल्ला साहूकारा स्थित दरगाह पर शुरू हुए तीन दिवसीय सालाना उर्स के तीसरे दिन कव्वाली का प्रोग्राम आयोजित हुआ। इस दौरान कव्वालों की टीम ने बेदम शाह वारसी के दीवान से दर्जनों सूफी कलाम पेश किए। सूफ़ी कलामों को सुनकर अकीदतमंद खुशी से झूम उठे और कव्वालों का खूब उत्साहवर्धन किया। वहीं, बाबा की दरगाह पर चादरपोशी व दुआ करने वालों का तांता लगा रहा। कमेटी मेंबरों और दरगाह पर आने वाले मेहमानों की सज्जादानशीं शफी अहमद ने दस्तारबंदी की। रात में दरगाह खूबसूरत सजावट व रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रही थी। दरगाह पर लंगर तक्सीम किया जाएगा। इंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.