हरदोई, जनवरी 21 -- गोपामऊ। कस्बा के मोहल्ला बंजारा स्थित बंदगी मियां के पास सूफ़ी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज में आपसी भाईचारा, सौहार्द और शांति की भावना को मज़बूत करने के उद्देश्य से एक भव्य सूफ़ी कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सज्जादानशीन मुईज़उद्दीन अहमद सागरी चिश्ती ने अपने संबोधन में कहा कि सूफ़ी संतों की शिक्षाएँ आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं। सूफ़ीवाद इंसानियत, प्रेम, सहिष्णुता और सेवा का मार्ग दिखाता है। समाज में बढ़ती नफ़रत और वैमनस्य को समाप्त करने के लिए सूफ़ी विचारों को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशा, हिंसा और भेदभाव से दूर रहकर मानवता की सेवा करने की अपील की। मुख्य वक्ता मौलाना मुनीर हक़्की ने कहा कि सूफ़ी परंपरा ने सदैव लोगों को जोड़ने का कार्य किया है। फैय्याज़ उद्दीन शाहजहांपुरी रहबर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.