नैनीताल, फरवरी 22 -- नैनीताल। लोक चेतना मंच रानीखेत की ओर से आयोजित परियोजना 'उत्तर हिमालयी क्षेत्रों में सामूहिक प्रयास से सतत विकास को सुगम बनाना' के तहत रविवार को सूपी गांव में एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें समूह के सदस्यों के साथ ही परबड़ा, सूपी, सुन्दरखाल, चौखुटा और गहना गांव के ग्राम प्रधान समेत नैना देवी स्वायत्तता सहकारिता की सचिव दीपा नेगी, उद्यान प्रभारी मोहन लाल, कैलाश चंद्र बिष्ट, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...