झांसी, दिसम्बर 9 -- झांसी। बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला डुबकी में बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाया। मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों का माल समेटकर चंपत हो गए। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बबीना के आरामशीन इलाके के मोहल्ला डुबकी निवासी रघुपत सिंह व उनकी पत्नी रचना कुछ दिनों पहले परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपने गांव गए थे। घर पर उनकी अम्मा और बच्चा था। बीते शनिवार को बच्चे की तबियत बिगड़ने पर भी गांव चले गए। लिहाजा, घर सूना था। बीती देर रात बदमाशों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद उन्होंने अंदर के दरवाजे के लॉक चटकाए। अलमारी सूटकेस के ताले तोड़े। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, घरेलू सामान सहित अन्य माल समेटकर चंपत हो गए। मंगलवार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.