हमीरपुर, फरवरी 1 -- राठ, संवाददाता। ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने गए मजदूर के सूने घर का ताला तोड़कर चोरों ने चांदी के जेवरात पार कर दिए। शनिवार को जब मजदूर घर लौटा तब चोरी की जानकारी हो सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। कोतवाली क्षेत्र के औंडेरा गांव निवासी रामसनेही पासवान ने बताया कि वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने के लिए तीन माह पहले परिवार और भाइयों सहित औरैया गए थे। वह शनिवार को महोबा जनपद के महोबकंठ थानाक्षेत्र के लिलवां गांव में रहने वाली पुत्री पूनम के घर जा रहा था। तभी वह गांव आ गया। घर के दरवाजे के ताले और अंदर कमरों के ताले टूटे देखें तो होश उड़ गए। उसने बताया कि बक्सा के अंदर रखे चांदी के बिछुआ, दो जोड़ी पायलें, हाथबंद, दसबंद, चूड़ी, हाय और सोने की नाक की कील चोरी हो गई है। उसने बताया कि तकरीबन ढाई किलो चांदी के जेवर चोरी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.