प्रयागराज, जनवरी 6 -- चोरों ने करेली क्षेत्र स्थित एक सूने मकान में चोरी कर ली। वह कीमती जेवरात और नकदी ले गए हैं। पुराना पानदरीबा निवासी मोहम्मद ताज उद्दीन एक साल से करेली के नवाब जेके नगर में किराये के मकान में रहते हैं। पुलिस को तहरीर देकर उन्होंने बताया कि वह तीन जनवरी को परिवार के साथ ससुराल लखनऊ गये थे। अगले दिन दूसरे किरायेदार ने सूचना दी कि उनके कमरे का ताला टूटा है। वह घर लौटे तो पता चला कि घर में चोरी हुई है। चोर ताला तोड़कर सोने की दो अंगूठी, दो सोने की चैन, एक टॉप्स, लगभग 51 हजार रुपये, मोबाइल, टैबलेट चुरा ले गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.