बदायूं, अक्टूबर 5 -- दातागंज। कोतवाली इलाके के चंदोखा गांव में चोरों ने सूने पड़े चार घरों को निशाना बनाया। जिन घरों में चोरों ने निशाना बनाया वे सभी लोग मजदूरी करने को बाहर गए हुए हैं। एक घर में महिला ने मजदूरी पर जाने से पहले जमीन में गहने दबा दिये थे, चोर जमीन खोदकर गहने ले भागे। चंदोखा गांव निवासी धर्मवीर, हेमराज, नन्हें, प्रकाश और लालबहादुर परिवार के साथ हरियाणा में मजदूरी करते हैं। उनके घरों में ताले पड़े हैं। बीते रोज नन्हें अपने परिवार के साथ गांव लौटा। घर के अंदर गया तो उसके अंदर के कमरों के ताले टूटे थे। अंदर सामान फैला था। इसके बाद उसने साथी अन्य मजदूरों के घरों को देखा गया तो उनके घरों से भी काफी सामान चोरी हो चुका था। बताया जाता है कि इनमें कुछ लोग अपने घरों में मौजूद जेवर कच्चे फर्श के भीतर दबाकर गए थे। चोर उसे भी ले गए। धर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.