गोरखपुर, अप्रैल 28 -- घघसरा/जैतपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा क्षेत्र के साथीपार में सूने घर को चोरों ने निशाना बनाया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने 50 हजार नगदी समेत सोने चांदी के आभूषण चुरा लिए। घर पहुंचने पर चोरी जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया। क्षेत्र के साथीपार निवासी घनश्याम ने पुलिस को बताया घर में ताला बंद कर पूरा परिवार शनिवार को शादी में गया था। रविवार को लौटकर घर आये तो देखा घर ताला टूटा हुआ है। अंदर देखा तो घर में रखा 50 हजार नगदी, दो जोड़ी सोने के झुमके, एक मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, दो कील, दो जोड़ी चांदी का पायल, दो बिछुआ चोर उड़ा ले गये। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...