बांदा, जनवरी 6 -- बांदा। संवाददाता तिंदवारी कस्बा के विकास नगर में चोर सूने घर से दिन दहाड़े नगदी व जेवर ले गए। पीड़िता गुजरतिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार को दिन में पति-पत्नी खेत पर काम करने गए थे। बेटी निशा ब्यूटी पार्टल का काम सीखने गई थी। दोपहर एक हजार अज्ञात चोर घुसे और बक्से में रखे चांदी के तीन जोड़ी पायल, पांच चूड़ी, मंगलसूत्र व दस हजार रुपये नद ले गए। बेटी निशा ने 112 नंबर पर फोन किया, लेकिन पुलिस नहीं पहुंचा। पुलिस ने चोरी की अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.