हमीरपुर, दिसम्बर 20 -- राठ। सूने घर में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात व नकदी पार कर दी है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। राठ कोतवाली क्षेत्र के लींगा गांव निवासी जुगल पुत्र शिवराम ने बताया कि वह परिवार सहित मैनपुरी में ईंट भट्टों में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है। घर पर ताला लगा था। शुक्रवार को पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि दरवाजे खुले हैं। जब वह घर आया तो चोरी की जानकारी हो सकी। चोर सोने का मंगलसूत्र, हाय, ओम, चांदी की जंजीर, चार जोड़ी पायल, छह जोड़ी विछिया और दस हजार की नकदी चोरी कर ले गए। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...