सुपौल, मार्च 7 -- करजाईन बाजार, एक संवाददाता। करजाईन थाना से सौ मीटर दूर वार्ड 17 में बुधवार की रात चोरों ने एक सूने को घर को निशाना बनाया। चोरों ने गोदरेज में रखे 60 हजार नगद सहित चार लाख से अधिक के सामानों पर हाथ साफ कर लिया। बताया जाता है कि करजाईन वार्ड 17 निवासी नंदकुमार यादव घर के बगल में ही स्कूल चलाता है। बुधवार की सुबह नंदकुमार की पत्नी सहित परिजन खैरा गांव एक शादी समारोह में शामिल होने चले थे। बुधवार की रात खाना खाकर नंद कुमार अपने घर के दरवाजा में ताला लगाकर बगल के छात्रावास में सोने चला गया। नंद कुमार छात्रावास से खुंटी में पेंट को टांग कर सो गया। पेंट की जेब में घर के चाबी का गुच्छा था। देर रात चोर सबसे पहले छात्रावास में प्रवेश कर पेंट के जेब से चाबी का गुच्छा निकाल लिया। इसके बाद नंद कुमार के घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर...