बांदा, दिसम्बर 15 -- बांदा। खेत से घर लौटी महिला ने सूने घर में कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतर्रा थाना क्षेत्र के आऊ गां निवासी मुन्नी पत्नी देशराज रविवार को खेत गई थी। शाम को घर लौटी मुन्नी ने कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। देर शाम बिसंडा से लौटे पति ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। किसी तरह से वह कुंडी खोलकर कमरे के अंदर पहुंचा। देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। पति ने बताया कि वह किसी काम से बिसंडा चला गया था। मुन्नी घर मे अकेले थी। घर में किसी प्रकार का कोई विवाद भी नहीं हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...