कौशाम्बी, फरवरी 5 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। संदीपन घाट थाने के रसूलपुर बदले गांव में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत हजारों रुपये कीमत के जेवरात चोरी कर लिए। परिवार के संगम स्नान से लौटने पर घटना की जानकारी हुई, तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना जांच में जुट गई है। रसूलपुर बदले गांव निवासी विजयनाथ पांडेय पुत्र रास नारायण पांडेय परिवार के साथ कल्पवास संगम स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। इसी दौरान सूना घर पाकर चोर छत के सहारे घर में दाखिल हुए और कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब छह हजार रुपये नकद व हजारों रुपये के जेवरात उठा ले गए। बुधवार शाम जब परिवार संगम से वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ और सामान बिखरा देखकर उनके होश उड़ गए। गृहस्वामी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.