कानपुर, दिसम्बर 27 -- डेरापुर,संवाददाता।थाना क्षेत्र के भड़पुरा गांव में बुधवार रात में सूना घर देखकर चोरों ने ताला तोड़कर सोने चंादी के आभूषण व नगदी पार कर दी। घर वापस आने के बाद चोरी की जानकारी होने पर गृहस्वामिनी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने छानबीन व संदिग्ध चोरों की तलाश शुरू की है। भड़पुरा गांव की रहने वाली शारदा देवी पत्नी राजपाल सिंह बुधवार को अपने मायके गई थी। उसका पुत्र आशीष दूसरे मकान में रहता है। सूना घर देखकर चोरों ने बुधवार रात में मकान का ताला तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नगदी व कीमती सामान चोरी कर लिया। गुरूवार दोपहर में जब वह घर पहुंची तो मेन गेट का ताला टूूटा देख वह सन्न रह गई। अंदर आभूषण व सामान गायब देख उसको चोरी की जानकरी हुई। इस पर उसने अपनी मां क...