महाराजगंज, मई 4 -- पनियरा, हिन्दुस्तान संवाद। पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीया एक महिला से गांव का ही सूद पर पैसा देने वाले व्यक्ति ने ब्याज का रकम छोड़ देने का लालच देकर अश्लील पेशकस की। वह गुरुवार की रात महिला के घर में घुस भी गया और महिला को पकड़ कर जोर-जबरदस्ती करने लगा। महिला चिल्लाई तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और सूदखोर भाग गया। महिला ने घटना की तहरीर थाने में दी है। महिला की तहरीर के अनुसार घर बनवाने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति से उसके पति ने आठ माह पूर्व पचास हजार रुपये लिया था। इसका उसने ब्याज सहित एक लाख सात हजार रुपया पांच किस्तों में वापस दिया। फिर वह व्यक्ति आठ हजार रुपये और बाकी है। इसे देने को कहा। उसने कहा कि आठ हजार रुपये छोड़ देंगे, लेकिन उसे उसकी बात माननी पड़ेगी। उसने अश्लील पेशकस की। महिला के अनुसार गुर...