पलामू, जनवरी 11 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के सुदना स्थित देवी मंडप ट्रस्ट समिति ने रविवार को बैठक कर श्री तुलसी मानस मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ के आयोजन की तैयारी को लेकर विमर्श किया। अभिमन्यु ओझा की अध्यक्षता में हुई बैठक में महायज्ञ के 11वें अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कार्य-योजना तैयार की गई। श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ 24 जनवरी को कलश यात्रा के साथ होगा। 25 से 31 जनवरी तक पूजा, अनुष्ठान एवं भागवत कथा जबकि 1 फरवरी को पूर्णाहुति होगी। बैठक में साझा किया गया कि प्रयागराज के चक्र सुदर्शनपुरी स्थित शक्तिपीठाधीश्वर अनंत विभूषित श्रीमद् जगतगुरु रामानुचार्य श्री श्री 1008 स्वामी श्री हरि प्रपन्नाचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को भागवत कथा सुनाएंगे। महायज्ञ संचालन के लिए अभिमन्यु ओझा व अशोक ओझा क...