कोडरमा, जनवरी 10 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया शहर में इन दिनों सूदखोरों के आतंक से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। आमजन कर्ज के दबाव में इस कदर टूटते जा रहे हैं कि कई बार उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ रही है। असनाबाद के तुरिया टोला निवासी 55 वर्षीय बजरंगी विश्वकर्मा द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना ने एक बार फिर समाज, प्रशासन और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बजरंगी विश्वकर्मा सूदखोरों से परेशान थे और रोज-रोज की मानसिक प्रताड़ना से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। यह कोई अकेली घटना नहीं है। इससे पहले भी तिलैया थाना क्षेत्र में एक महिला ने आवेदन देकर आरोप लगाया था कि सूदखोरों ने उनके पति के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस तरह के मामले समय-समय पर सामने आते रहे हैं, लेकिन ठोस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.