धनबाद, मई 18 -- धनबाद, विशेष संवाददाता झारखंड भाजपा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सूदखोरी के खिलाफ अभियान चलाएंगे। कोयलांचल मजदूर शोषण मुक्ति आंदोलन नाम से अभियान चलेगा। शनिवार को धनबाद में बैठक कर इसपर निर्णय लिया गया। मौके पर बाउरी ने कहा कि मजदूरों की मेहनत का पैसा सूदखोर हड़प जाते हैं। बीसीसीएल, बैंक के अधिकारियों की भी मिलीभगत होती है। पुलिस-प्रशासन सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है। सूदखोरी के कारण कई ने आत्महत्या तक कर ली है। बैठक में बीसीसीएल के विभिन्न एरिया में सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रभारी मनोनीत किए गए, जो सूदखोरों की सूची तैयार करेंगे। यह सूची पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारियों को सौंपी जाएगी। केंद्रीय समिति का भी गठन किया गया। केंद्रीय समिति का प्रभारी अमर कुमार बाउरी को बनाया गया है। मौके पर बलदेव म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.