अंबेडकर नगर, अक्टूबर 3 -- महरुआ। भीटी विकास खंड के खादी आश्रम संस्था रनीवां में गांधी जयंती के अवसर पर सूत यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें दो सौ कत्तिनियों ने भाग लिया। संस्था अध्यक्ष सीताराम पांडेय व मंत्री परमानंद कत्तिनियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इसके पहले संस्था पर ध्वजारोहण किया और रामायण पाठ का आयोजन किया। कार्यक्रम में जयप्रकाश द्विवेदी, कपिल देव मिश्र, बृजेश कुमार, राम नयन मिश्र, सियाराम, बब्बन प्रसाद पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.